फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आनंद विहार के लिए बिहार से चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने पूर्णिया कोर्ट-आनन्द विहार टर्मिनल और सहरसा-आनन्द विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें गोरखपुर होकर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन


05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन स्पेशल 12 जुलाई तक (22 मई को छोड़कर) प्रत्येक शुक्रवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे चलेगी और दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे चलकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट ग्रीष्मकालीन स्पेशल 14 जुलाई तक (24 मई को छोड़कर) प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे चलेगी और शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन पूर्णिया कोर्ट दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।

05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल ग्रीष्मकालीन स्पेशल 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात 8:00 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा ग्रीष्मकालीन स्पेशल 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05.:15 बजे चलेगी और गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन सहरसा से सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें