फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तीन सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत, एक घायल

Wed, 11 May 2022 05:23 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर जिले में तीन अलग-अलग हादसों में दो की मौत हो गई। यह हादसा चौरीचौरा, बड़हलगंज और जंगल कौड़ियां में हुआ।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवार के घायल होने के बाद राहगीरों ने मैजिक को दौड़ाकर पकड़ लिया था। पुलिस मैजिक को कब्जे में लेकर जांच कर रही है।

विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के फुलवरिया के पास मंगलवार रात में एक अज्ञात टैंकर ने एक युवक को रौंद दिया। घायल की जिला अस्पताल में बुधवार सुबह मौत हो गई। मृत युवक की पहचान झंगहा क्षेत्र के अमहिया निवासी बलराम सिंह (19) के रूप में हुई। इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि वह युवक डुमरी खुर्द में रह रहा था। अज्ञात टैंकर के चपेट में आ गया। इलाज के दौरान मौत हुई है।

बड़हलगंज प्रतिनिधि के मुताबिक, इलाके के सिधुआपार में बाइक की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुसभौना गांव निवासी हरिनारायण की 55 वर्षीय पत्नी धनावती देवी के रूप में हुई है। वह अपने गांव से बड़हलगंज से बैंक पर रुपया निकालने आ रही थी। अभी वह चंद पेट्रोल पंप के सामने पहुंची थी कि बाइक सवार ने ठोकर मार दिया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जंगल कौड़ियां प्रतिनिधि के मुताबिक, पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया जसवल मार्ग पर मंगलवार को ताल कोइला पुल के मैजिक और बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में पीपीगंज के बारहपाटी गांव निवासी उमाशंकर सिंह घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें