फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'गविष्टी यात्रा पूरी होने पर करेंगे गुरु गोरखनाथ का दर्शन'...बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती

Sun, 03 May 2026 01:03 PM IST
Rohit Singh अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर उनसे आदेश लिया था। अब यात्रा पूरी होने के बाद फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कर दें तो हम खुलकर उनके कसीदे पढ़ेंगे।
Register For Event
विज्ञापन
गविष्टी यात्रा को झंडी दिखाकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया रवाना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए ज्योतिषपीठाधीष्वर जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को तारामंडल के सहारा एस्टेट स्थित भारत माता मंदिर से गविष्टी यात्रा का शुभारंभ किया, वह हर विधान सभा में जाएंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछली बार जब मैं आया था तो गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन कर उनसे आदेश लिया था। अब यात्रा पूरी होने के बाद फिर गोरखनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। अगर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गो माता को राष्ट्र माता घोषित कर दें तो हम खुलकर उनके कसीदे पढ़ेंगे।

जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस भारत को हिंदू राष्ट के रूप में प्रस्तुत किया जाता है वहां गौ माता की रक्षा के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। डबल और ट्रिपल इंजन की सरकारों में सिर्फ इंजन ही इंजन है, अगर डिब्बा है तो वह सिर्फ वीआईपी लोगों के लिए है, आम जनता के लिए डिब्बा ही नहीं है। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोरखपुर ग्रामीण विधानसभा से 81 दिन चलने वाले गोविष्ट यात्रा का शुभारंभ हो रहा है। 81 दिन बाद गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में कार्यक्रम होगा। चारों शंकराचार्य मिलकर के यह आंदोलन आगे बढ़ा रहे हैं। यह हमारा अकेले का आंदोलन नहीं है।

सभी शंकराचार्य की ओर से हमको आगे किया गया है। हम किसी पार्टी के गुलाम नहीं हैं। पार्टियां मतदाताओं की गुलाम है। इसके पहले शंकाराचार्य ने पूजन अर्चन किया। श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देने के बाद वे अपनी यात्रा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें