फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: राजस्व विभाग का वरिष्ठ सहायक घूस लेते हुए गिरफ्तार, फाइल पास कराने के लिए मांग रहा था रुपये

Wed, 27 Apr 2022 04:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गिरफ्तारी करने वाली एंटी करप्शन टीम में इंस्पेक्टर शिवमोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, दरोगा नरेंद्र कुमार सिंह व उनकी टीम शामिल रही। कैंट पुलिस में इंस्पेक्टर शिवमोहर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Register For Event
विज्ञापन
एंटी करप्शन टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम व कैंट पुलिस ने राजस्व विभाग के वरिष्ठ सहायक क्लर्क सुशील कुमार मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह महादेव झरखंडी के रविंद्र कुमार चौधरी से 10 हजार रुपये घूस मांग रहे थे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर कैंट शशिभूषण राय ने बताया कि महादेव झारखंडी टुकड़ा नंबर दो थाना कैंट निवासी रविंद्र कुमार चौधरी पुत्र घनश्याम सनै चैन मैन पद पर कार्यरत है। उनकी पत्नी की मेडिकल क्षतिपूर्ति की फाइल पास कराने के लिए वह कई महीनों से राजस्व विभाग का चक्कर काट रहे थे।

विभाग के वरिष्ठ सहायक क्लर्क शुशील कुमार मौर्य पुत्र स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ निवासी जंगल चँवरी खोराबार उससे फाइल पास कराने के नाम पर 10 हजार रुपये मांग रहा था। जिसकी शिकायत रविंद्र ने एंटी करप्शन टीम से की।
विज्ञापन


टीम ने उन्हें 10 हजार रुपये लेकर विभाग में भेजा। आज दोपहर करीब 12:30 बजे रविंद्र कर्मचारी के पास पैसे लेकर पहुंचे। जैसे ही उसने पैसे थामे वैसे ही एंटी करप्शन टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। कर्मचारी सुशील कुमार मौर्य मूल रूप से बलिया के करन छपरा का रहने वाला है।

यहां खोराबार में छह साल से मकान बनवाकर रहता है। गिरफ्तारी करने वाली एंटी करप्शन टीम में इंस्पेक्टर शिवमोहर यादव, उदय प्रताप सिंह, दरोगा नरेंद्र कुमार सिंह व उनकी टीम शामिल रही। कैंट पुलिस में इंस्पेक्टर शिवमोहर की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें