फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: समाजवादी नेताओं ने मुलायम सिंह को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती शनिवार को सपा के बेतियाहाता कार्यालय पर मनाई गई। जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव और महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि नेताजी ने अपना जीवन गरीबों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष में बिताया। पूर्व सभापति विधान परिषद गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि उनका संघर्ष और जन-जन के प्रति समर्पण हर नागरिक के लिए प्रेरणा है।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मोहसिन खान, अवधेश यादव, नगीना प्रसाद साहनी और अन्य नेताओं ने नेताजी के आदर्शों का पालन करने और समाज में न्याय, समानता और सद्भावना के प्रसार का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सैकड़ों सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें