फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: तिहरा हत्याकांड के अभियुक्त पर लगा रासुका, डीएम के आदेश पर हुई कार्रवाई

Tue, 10 May 2022 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि छह हत्याओं में शामिल रहे सन्नी सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। गंभीर अपराध में संलिप्त बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।

 
Register For Event
विज्ञापन
डीएम विजय किरन आनंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गगहा में चंद दिनों के अंतराल में तीन हत्या करने के मुख्य अभियुक्त सन्नी सिंह उर्फ मृगेंद्र सिंह पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने रासुका लगाने का आदेश दिया है। सन्नी सिंह पर छह हत्या, लूट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्तमान में वह गाजीपुर जेल में बंद है।
विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके में रस्सी का रुपये मांगने पर डुमरी निवासी सन्नी सिंह ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुकानदार सहित तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इस मामले में जेल से जमानत पर छूटने के बाद सन्नी और उसके सहयोगी इलाके में दहशत फैलाते रहे थे।

आरोप है कि 10 मार्च 2021 को सन्नी सिंह ने भाजपा से जुड़े रीतेश मौर्या की गोली मारकर हत्या कर दी। रीतेश की हत्या के बाद उनके मामले को लेकर सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर विरोध कर रहे शंभू मौर्या और उनके कर्मचारी संजय पांडेय की 31 मार्च 2021 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आरोप था कि जब दोनों दुकान बंद कर रहे थे, तभी सन्नी सिंह साथियों के साथ पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग की थी।
विज्ञापन


एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि छह हत्याओं में शामिल रहे सन्नी सिंह के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। गंभीर अपराध में संलिप्त बदमाशों पर पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें