छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने प्रतापनगर-बरौनी त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 09159 नंबर की यह ट्रेन 25 नवंबर को प्रतापनगर से एक फेरे के लिए रवाना होगी। ट्रेन तीसरे दिन गोरखपुर पहुंचेगी।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार, 25 नवंबर को ट्रेन प्रतापनगर से रात 11:50 बजे रवाना होगी। दूसरे दिन वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टूंडला और कानपुर सेंट्रल होते हुए तीसरे दिन सुबह 6:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से 6:57 बजे रवाना होकर बस्ती, गोंडा, नरकटियागंज, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होते हुए रात आठ बजे बरौनी पहुंचेगी।
बताया जा रहा है कि ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी के छह और एसएलआरडी के दो कोच सहित कुल 19 कोच लगाए जाएंगे।