फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: रेलवे स्टेशन पर 35 यात्रियों की ट्रेन छूटने के मामले में होगी जांच, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Sun, 22 Nov 2026 08:26 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

शनिवार सुबह छह बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 03528 आसनसोल स्पेशल को प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय छह से रवाना कर दिया गया था। प्लेटफार्म बदलने की सूचना न तो उद्घोषणा के जरिए दी गई और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई गई। ऐसे में 35 यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रह गए और उनकी ट्रेन छूट गई थी।
Register For Event
विज्ञापन
भारतीय रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह आसनसोल स्पेशल के प्लेटफार्म बदलने की सूचना नहीं मिलने से 35 यात्रियों का सफर छूटने के मामले में जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाही के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Trending Videos

प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय छह से कर दिया गया था रवाना

गौरतलब है कि शनिवार सुबह छह बजे रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 03528 आसनसोल स्पेशल को प्लेटफार्म नंबर दो के बजाय छह से रवाना कर दिया गया था। प्लेटफार्म बदलने की सूचना न तो उद्घोषणा के जरिए दी गई और न ही डिस्प्ले बोर्ड पर दिखाई गई। ऐसे में 35 यात्री दूसरे प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करते रह गए और उनकी ट्रेन छूट गई। इनमें छोटे बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा करने वाले यात्री भी शामिल थे।

विज्ञापन

यात्रियों ने स्टेशन पर किया था हंगामा

ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया था। सूचना पर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी निरीक्षक गिरजेश विश्वकर्मा टीम के साथ पहुंचे और यात्रियों को समझाया था। इसके बाद सभी को कृषक और मौर्य एक्सप्रेस से देवरिया भेजकर आसनसोल स्पेशल में सवार कराने की व्यवस्था की गई थी। इस प्रक्रिया में करीब दो घंटे लगे थे। रविवार को पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि घटना की जांच स्टेशन डायरेक्टर रतनदीप गुप्ता करेंगे। अब जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें