फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूएन के सतत विकास लक्ष्यों की तैयार करें रिपोर्ट

विज्ञापन
बैठक करतीं कुलपति।
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में शनिवार को कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र संघ के 17 सतत विकास लक्ष्यों से संबंधित गतिविधियों, उपलब्धियों एवं संकेतकों और पिछले सत्र की रिपोर्ट तैयार करना था।
विज्ञापन


बैठक में कुलपति ने कहा कि अब विभिन्न रैंकिंग एजेंसियों की ओर से सस्टेनबिलिटी की एक विशेष श्रेणी शामिल की गई है। इसके तहत विश्वविद्यालय के पर्यावरणीय, सामाजिक एवं प्रशासनिक प्रयासों का समग्र मूल्यांकन किया जाता है। बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी सतत विकास लक्ष्यों की रिपोर्ट विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
कुलपति ने कहा कि शैक्षणिक गतिविधियों, शोध, विस्तार कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक पहलों को सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। बैठक में गरीबी उन्मूलन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से लेकर शांति एवं न्याय तक विभिन्न लक्ष्यों के संदर्भ में विश्वविद्यालय की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने पर विमर्श किया गया। बैठक में प्रति कुलपति प्रो. शांतनु रस्तोगी, डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें