फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पीएम मोदी ने जिले के स्वयं सहायता समूहों को दिए 19.929 करोड़

Wed, 22 Dec 2021 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

प्रयागराज में हुए मातृ शक्ति महाकुंभ में संवाद कार्यक्रम में शामिल समूहों को दी सौगात।
Register For Event
विज्ञापन
पीएम मोदी। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रयागराज में मातृ शक्ति महाकुंभ में संवाद कार्यक्रम में शामिल जनपद के 3463 स्वयं सहायता समूहों को 19.929 करोड़ रुपये की सौगात दी। रिवाल्विंग फंड और सामुदायिक निवेश निधि के जरिए, इन समूहों से जुड़ीं करीब 10 हजार महिलाएं रोजगार से जुड़कर आत्मनिर्भर बनेंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन जिला इकाई के प्रबंधक नितेश कुुमार के अनुसार प्रयागराज में प्रधानमंत्री ने जनपद के 1912 स्वयं सहायता समूहों के लिए 2.868 करोड़ रुपये जारी किए। प्रत्येक समूह को 15,000 रुपये मिलेंगे। सामुदायिक निवेश निधि का लाभ 1551 समूहों को दिया। प्रत्येक समूह को 1.10 लाख रुपये मिलेंगे।

पंच सूत्र का पालन किया तब मिला पीएम से संवाद का मौका

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि रिवाल्विंग फंड पाने की अर्हता उन्हीं स्वयं सहायता समूहों को मिलती है, जो पंच सूत्र का पालन करते हैं। पंच सूत्र का अर्थ है कि नियमित बैठक, नियमित बचत, नियमित अंतरऋण कार्यक्रम, ऋण राशि की समय पर वापसी और बहीखाता अपडेट रखना। सामुदायिक निवेश निधि स्वयं सहायता समूहों के क्लस्टर के लिए मूल पूंजी के रूप में होती है। इसका इस्तेमाल स्वयं सहायता समूह, ग्रामीण संगठन से जुड़ी महिलाएं कर सकती हैं।

 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल हुईं ये महिलाएं

प्रधानमंत्री के प्रयागराज में संवाद कार्यक्रम में जनपद की 2650 महिलाएं शामिल हुईं। इनमें 600 बीसी (बैंकिंग कॉरेसपांडेंट) सखी, सामुदायिक शौचालय की देखरेख करने वाली 600 महिलाएं, टेक होम राशन योजना में कार्यरत 120 महिलाएं, 99 बैंक सखी, 200 विद्युत सखी, 191 आजीविका सखी, कन्या सुमंगला योजना की 400 लाभार्थी शामिल हैं।

पीएम ने बैंक सखियों के खाते में भेजी मानदेय की पहली किस्त

प्रधानमंत्री ने प्रयागराज मेें आयोजित संवाद के दौरान बैंक सखियों के खाते में मानदेय की पहली किस्त भेजी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक नितेश कुमार ने बताया कि बैंक सखियों को 4000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है, जो जुलाई 2021 से देय है। प्रधानमंत्री ने जनपद की 212 बैंक सखियों के खाते में 8,48,000 रुपये भेजे। बकाया मानदेय राशि भी उनके खातों में जल्द ही हस्तांतरित की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें