फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखधाम में चढ़ने के लिए यात्रियों में धक्का-मुक्की

विज्ञापन
ट्रेन में चढ़ते यात्री।
विज्ञापन
गोरखपुर। ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते बृहस्पतिवार को भी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही। प्लेटफाॅर्म नौ पर 3:20 बजे पहुंची गोरखधाम एक्सप्रेस की जनरल बोगी में चढ़ने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आए। ट्रेन में चढ़ने के बाद बहुत से यात्रियों को जगह नहीं मिली तो वे शौचालय के पास बैठकर गए।
विज्ञापन

स्टेशन पर भीड़ को देखते हुए आरपीएफ मुस्तैद रही। गोरखधाम एक्सप्रेस के आने से पहले ही जनरल बोगी में चढ़ने वाले यात्रियों की लाइन लगवाई गई थी। आरपीएफ के जवानों ने एक-एक कर लोगों को ट्रेनों में चढ़ने दिया। इस दौरान कई यात्री जल्दबाजी दिखाते हुए धक्का देते रहे। इस दौरान कई यात्री पहले से लाइन में नहीं लगे थे और बीच में घुसने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें यात्रियों के शोर मचाने पर आरपीएफकर्मी हटा रहे थे। सीटों की अपेक्षा भीड़ अधिक होेने के कारण बहुत से लोग गेट और शौचालय के पास ही जम गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें