फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एमपी और एमजी ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

विज्ञापन
एमजी इंटर कॉलेज में चल रहें स्व. प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंदर 13 और 17 बालक वर्ग फुटबॉल
विज्ञापन
- प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंडर-13 और 17 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर प्रकाश नारायण श्रीवास्तव स्मारक अंडर-13 और अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला गया। इसमें एमपी और एमजी की टीमों ने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
अंडर-13 का फाइनल मुकाबला अचीवर्स एफसी बनाम एमपी एफसी के बीच में खेला गया। मैच के शुरुआती समय से ही दोनों टीमें आक्रामक दिखीं। मैच के 18वें मिनट में एमपी एफसी के रेहान ने सेंटर हाफ के खिलाड़ी के पास पर अपनी टीम के लिए शानदार गोल किया। अचीवर्स के नबी ने 20वें मिनट में गोल मारकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। मध्यांतर के बाद एमपी के स्ट्राइकर रेहान ने दूसरा गोल दाग दिया, जबकि एमपी के अरशद ने तीसरा गोल करते हुए टीम को 3-1 से मुकाबला जीता दिया।
विज्ञापन

अंडर-17 का मुकाबला एमजी एफसी बनाम वासुदेव क्लब पीपीगंज के बीच में खेला गया। कांटे के मुकाबले में एमजी एफसी की तरफ से ताहा ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। पूरे मैच में पीपीगंज के खिलाड़ियों ने गोल करने के कई आक्रमण किए लेकिन इनमें वे सफल नहीं हो पाए और इस तरह से एमजी एफसी की टीम ने फाइनल मुकाबला जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि लक्ष्मी निवास मिश्र और विशिष्ट अतिथि गोरखपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष रितेश मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल और प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर डॉ. दीनबंधु शुक्ला, दामोदर उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, माधव शरण चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें