फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सड़क हादसे में हुई थी राजगीर की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट

Fri, 03 Dec 2021 01:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ स्पष्ट, बेटे ने जताई थी हत्या की आशंका
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ इलाके के चंद्रा पेट्रोल पंप के पास बुधवार की रात राजगीर की मौत सड़क हादसे में ही हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक राजगीर के सिर में गंभीर चोट थी। शरीर में कई अन्य जगहों पर भी चोट के निशान मिले हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गोरखनाथ थानाक्षेत्र के राजेंद्रनगर तुरहा की बगिया निवासी कोमल चौहान (60) राजगीर का काम करते थे। बुधवार की शाम को पैदल ही घर से राजेंद्र नगर की तरफ निकले थे। देर शाम चंद्रा पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे पड़े बेसुध पड़े मिले थे।

राहगीरों की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही घायल राजगीर को गोरखनाथ चिकित्सालय पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। कोमल के बड़े बेटे घनश्याम ने हत्या की आशंका जताई थी। जिसके बाद पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, जिस तरह की चोटें राजगीर के सिर और शरीर पर पाई गईं हैं, वे सड़क हादसे के दौरान आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें