फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: भौतिकी व रसायन के सवालों ने छकाया, गणित ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आईआईटी में प्रवेश के लिए शहर के सात ऑनलाइन केंद्रों पर जेईई एडवांस परीक्षा रविवार को संपन्न हो गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। इसमें भौतिकी और रसायन विज्ञान के सवालों ने अभ्यर्थियों को छकाया तो गणित के संतुलित सवालों ने राहत दी।
विज्ञापन

जेईई मेन के जरिये क्वालीफाई होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एडवांस की परीक्षा आयोजित थी। अभ्यर्थियों ने बताया कि दूसरी पाली में भौतिकी के प्रश्न तुलनात्मक रूप से कठिन थे। कई सवालों के जवाब लंबे थे, जिन्हें हल करने में समय लग गया। केमेस्ट्री में आर्गेनिक एवं फिजिकल के घुमावदार प्रश्नों ने भी अभ्यर्थियों को झेलाया। गणित के सवाल दोनों पालियों में अभ्यर्थियों की अपेक्षा के अनुरूप आए थे।
अभ्यर्थी आयुष यादव ने बताया कि ओवरऑल पेपर अच्छा रहा। समय प्रबंधन को लेकर काफी मेहनत की थी। भौतिकी व रसायन की तुलना में गणित के सवाल आसान लगे। अभ्यर्थी शिवांश ने बताया कि ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से जुड़े सवाल थोड़े कठिन लगे। दोनों पालियों में प्रश्न ओवरऑल ठीक थे। अभ्यर्थी नितेश ने बताया कि निगेटिव मार्किंग को लेकर एक बदलाव किया गया था। यह अच्छी पहल है। इससे जोखिम लेने का निर्णय ले सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें