फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू

Thu, 11 Jun 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर पांच जून से आवेदन लिए जा रहे हैं। इच्छुक शिक्षक 18 जून तक अपने आवेदन जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अंतरजनपदीय तबादले के लिए आवेदन ब्लॉक स्तर से मंगाए जा रहे हैं। अभी तक जिले में केवल दो आवेदन प्राप्त हुए हैं। आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच की जाएगी और पात्र शिक्षकों की सूची शासन को भेजी जाएगी। शासन स्तर पर निर्धारित मानकों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बीएसए ने कहा कि जो शिक्षक अंतरजनपदीय तबादले के इच्छुक हैं, वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन अवश्य जमा कर दें। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। विभाग की ओर से पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें