फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में फिर टूटा अनुशासन: अनशनकारियों ने अतिरिक्त नियंता को दौड़ाया, पिटने से बाल-बाल बचे

Tue, 08 Sep 2026 05:51 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

 दीनदयाल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अनशनकारी छात्रों ने अतिरिक्त नियंता वेद प्रकाश राय को घेर लिया। गेट खुलवाने गए राय से हाथापाई की कोशिश हुई। सुरक्षा गार्डों ने छात्रों को रोका, पुलिस ने स्थिति संभाली।
Register For Event
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों को पकड़े सुरक्षाकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में अराजकता का आलम मंगलवार को एक बार फिर सामने आया। प्रशासनिक भवन परिसर में अनशन कर रहे छात्रों ने अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय को घेर लिया और उनके साथ हाथापाई की कोशिश की। स्थिति बिगड़ती देख डॉ. राय किसी तरह वहां से भागकर बचने में सफल रहे। विश्वविद्यालय के सुरक्षा गार्डों ने साहस दिखाते हुए हमलावर छात्रों को रोका। घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। डॉ. वेद प्रकाश राय प्रशासनिक भवन के गेट को खुलवाने गए थे।

विज्ञापन



मामले की सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला और परिसर में तनाव को नियंत्रित किया। घटना ने विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नियंत्रण पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

अगस्त में कुलपति को भी घेरा था
विश्वविद्यालय में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दुर्व्यवहार का यह पहला मामला नहीं है। अगस्त में तत्कालीन कुलपति प्रो. पूनम टंडन को भी महाविद्यलय के शिक्षकों ने प्रशासनिक भवन परिसर में घेरकर दौड़ा लिया था। स्थिति ऐसी बनी कि कुलपति को पैदल अपने आवास तक जाना पड़ा था। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से विश्वविद्यालय परिसर में अनुशासन और प्रशासनिक नियंत्रण पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

अनशनकारियों ने प्रशासनिक भवन के दोनों गेट में ताला लगा दिया। जिससे कार्यालयों में लोग फंस गए थे। मैं प्रशासनिक भवन के गेट में लगे ताले को खुलवाने गया। अनशनकारी मुझपर हमलावर हो गए। कैंट थाने में तहरीर दे दी है। - डॉ. वेद प्रकाश राय, अतिरिक्त नियंता, गोरखपुर विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें