फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत की खबर: सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहेगा गोरखपुर चिड़ियाघर, जानिए क्यों बदल गया नियम

Fri, 25 Jun 2021 09:17 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

 शासन की तरफ से कोविड 19 के तहत शनिवार और रविवार को भी कर्फ्यू जारी रखा गया है। ऐसे में दो दिनों तक प्राणि उद्यान को भी बंद रखा जाता है।
Register For Event
विज्ञापन
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहीद अशफाक उल्लाह खान प्राणि उद्यान( चिड़ियाघर) में साप्ताहिक बंदी को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में प्राणि उद्यान अब सोमवार से शुक्रवार तक खुला रहेगा। वहीं शनिवार व रविवार दो दिन कोरोना कर्फ्यू में प्राणि उद्यान पूर्व की भांति बंद रहेगा।

विज्ञापन


प्राणि उद्यान के निदेशक एच राजामोहन ने बताया कि शासन की तरफ से कोविड 19 के तहत शनिवार और रविवार को भी कर्फ्यू जारी रखा गया है। ऐसे में दो दिनों तक प्राणि उद्यान को भी बंद रखा जाता है। इसके अलावा सोमवार साप्ताहिक बंदी की वजह से पहले से ही बंद रहता था।

दर्शकों की सहूलियत को देखते हुए अब सोमवार की बंदी खत्म कर दी गई है। शासन की नई गाइडलाइन आने तक इसे जारी रखा जाएगा। अब सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्राणि उद्यान खुलेगा। बताया कि परिसर के अंदर बिना मास्क पहने प्रवेश वर्जित रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें