फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अवैध खनन पर पूरी तरह से लगाएं राेक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी ने कैंपियरगंज तहसील के तुर्कवलिया गांव और सिसई घाट स्थित राप्ती नदी तट का लिया जायजा
विज्ञापन

बीते शनिवार को खनन विभाग ने तीन पोकलेन मशीनें की थीं सीज
अवैध खनन की लगातार मिल रही थीं शिकायतें
जंगल कौड़िया (गोरखपुर)। डीआईजी एस चन्नपा ने रविवार को कैंपियरगंज तहसील के तुर्कवलिया गांव के पास और सिसई घाट स्थित राप्ती नदी तट के किनारे चल रहे खनन के कार्यों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाएं। बीते शनिवार को खनन विभाग ने अवैध खनन करते तीन पोकलेन मशीनें सीज की थीं।
मालूम हो कि ग्रामीणों की तरफ से क्षेत्र में लगातार अवैध खनन की शिकायतें पुलिस तक पहुंच रही थीं। इसी के मद्देनजर डीआईजी एस चन्नपा ने रविवार दोपहर कैंपियरगज तहसील के तुर्कवलिया गांव किनारे और सिसई घाट स्थित राप्ती नदी तट का दौरा किया। इस दौरान खनन कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीआईजी ने स्थानीय पुलिसकर्मियों और नागरिकों से बातचीत कर मामले की जांच-पड़ताल की। अधिकारियों को अवैध खनन पर पूर्ण रोक लगाने का निर्देश दिया। गौरतलब है कि, शनिवार को खनन विभाग के अधिकारियों ने भी मौके पर जांच की थी। खनन निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कुछ स्थानों पर अवैध खनन की पुष्टि हुई, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई। जिला खनन अधिकारी अजीत कुमार पांडे ने बताया कि तीन पोकलेन मशीनें सीज कर दी गई हैं।
विज्ञापन

वहीं, स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अवैध खनन के कारण हर साल बाढ़ की समस्या बढ़ रही है। साथ ही पर्यावरण और जैव विविधता पर गहरा असर पड़ रहा है। राप्ती नदी पर सिसई में बना पक्का पुल सहजनवां को लखनऊ मार्ग से जोड़ता है लेकिन खनन के चलते इस पुल के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। पहले राप्ती नदी में डॉल्फिन अक्सर दिखाई देते थे, लेकिन अब ये कभी-कभार ही नजर आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें