फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: धुरियापार में लगेगी पेपर मिल, 100 करोड़ का होगा निवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोरखपुर के उद्यमी ने दिया प्रस्ताव, करीब 10 एकड़ जमीन की मांग
विज्ञापन


गोरखपुर। दक्षिणांचल के धुरियापार में विकसित हो रहे औद्योगिक कॉरिडोर में एक और बड़ा उद्योग आने की तैयारी है। गोरखपुर के उद्यमी कमलेश जायसवाल और उनके पार्टनर करीब 100 करोड़ रुपये निवेश कर 10 एकड़ में पेपर मिल लगाएंगे। उन्होंने मिल की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) गीडा को सौंप दी है। इसमें 10 एकड़ जमीन की मांग की गई है।
गीडा प्रशासन ने जमीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। परियोजना के धरातल पर उतरने से धुरियापार में औद्योगिक गतिविधियों को और गति मिलने की उम्मीद है। धुरियापार में पेपर मिल के साथ एथेनॉल प्लांट लगाने की तैयारी भी चल रही है। गोरखपुर के उद्यमी पंकज अग्रहरि ने करीब 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव गीडा को दिया है। उन्होंने प्लांट के लिए 30 एकड़ जमीन की मांग की है। इस संबंध में डीपीआर भी गीडा को सौंपी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े उद्योगों से बदलेगा क्षेत्र का स्वरूप
धुरियापार में बड़े निवेश के प्रस्तावों से दक्षिणांचल में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार की उम्मीद बढ़ी है। गीडा अधिकारियों के मुताबिक, धुरियापार से सहजनवां तक उद्योगों की स्थापना के लिए पर्याप्त जमीन उपलब्ध है। नए उद्योग लगने से क्षेत्र में रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ सकते हैं।
पेपर मिल के लिए 100 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव मिला है। उद्यमी ने 10 एकड़ जमीन मांगी है। धुरियापार में जमीन उपलब्ध कराने की योजना है।
- रामप्रकाश, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, गीडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें