भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) की रिपोर्ट 12 अगस्त 2026 को संसद (लोकसभा और राज्यसभा) में पेश की गई है। यह रिपोर्ट वित्तीय वर्ष 2019-20 से 2023-24 (5 वर्ष की अवधि) के दौरान फंड के आवंटन, उपयोग और यात्री सुविधाओं के अनुपालन से संबंधित है।
रिपोर्ट में यह बताया गया है कि रेल मंत्रालय ने रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के लिए जो नियम बनाए थे, विभिन्न जोन उनका पालन करने में नाकाम रहे।
एनएसजी-1 स्टेशनों की ऑडिट रिपोर्ट में गोरखपुर जंक्शन को छोड़ कर अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में कमी सामने आई। इसमें पेयजल (12 स्टेशन), पंखे और वाटर कूलर (आठ स्टेशन) और संकेतक (पांच स्टेशन) में कमी शामिल है। गोरखपुर जंक्शन पर पानी के अलावा प्रतीक्षा कक्ष, प्लेटफॉर्म शेल्टर, उच्च स्तरीय प्लेटफॉर्म आदि की व्यवस्था में कोई कमी नहीं पाई गई।
कैग की रिपोर्ट में एनएसजी-1 श्रेणी में गोरखपुर जंक्शन और अन्य श्रेणियों में आठ स्टेशनों पर लिए गए सैंपल में खामियां नहीं मिली है, यह बड़ी उपलब्धि है। जिन स्टेशनों पर गड़बड़ी मिली है वहां रेलवे बोर्ड के मानक अनुसार सुधार किया जाएगा और कैग की रिपोर्ट में दिए गए सुझाव का अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा: सुमित कुमार, सीपीआरओ-एनईआर
जानिए, एनएसजी-1 स्टेशन के बारे में
एनएसजी-1 श्रेणी भारतीय रेलवे स्टेशनों का सबसे उच्च और महत्वपूर्ण वर्गीकरण है। यह 500 करोड़ रुपये से अधिक की सालाना कमाई और दो करोड़ से ज्यादा यात्रियों के आवागमन वाले बड़े स्टेशनों को दिया जाता है।
एनईआर के आठ स्टेशनों पर नहीं मिली खामियां
कैग की रिपोर्ट में पूर्वोत्तर रेलवे से कुल 32 स्टेशनों से रैंडम सैंपल लिए गए। इनमें आठ स्टेशनों पर मानक के अनुसार सुविधाएं मिली हैं। ये स्टेशन गोरखपुर जंक्शन, बनारस, सारनाथ, दुल्लहपुर, मथुरा कैंट, सारनाथ, नकहा जंगल, रोशनपुर हैं। जबकि, 24 स्टेशनों पर खामियां मिली। कहीं पंखा कम थे तो कहीं बैठने के सीटिंग प्लान बेहतर नहीं था। कुछ स्टेशन ऐसे पाए हैं जहां शेल्टर शेड कम है और शौचालय की सफाई बेहतर नहीं है।
इन बिंदुओं की जांच पर आई कैग की रिपोर्ट
पीने का पानी, वेटिंग हॉल, बैठने की व्यवस्था, प्लेटफॉर्म शेल्टर, यूरिनल, शौचालय, ऊंचे प्लेटफॉर्म, पंखे, फुट ओवरब्रिज (एफओबी), कूड़ेदान, घड़ियां और पब्लिक एड्रेस सिस्टम।
देश में एनएसजी-1 स्टेशनों की संख्या
गोरखपुर जंक्शन, छत्रपति शिवाजी महराज टर्मिनल, हावड़ा, सियालदह, मुंबई सेंट्रल, विजयवाड़ा जंक्शन, जयपुर जंक्शन, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, लोकमान्य तिलक टर्मिनस, दादर सेंट्रल, कल्याण, ठाणे, पनवेल, पुणे जंक्शन, हावड़ा जंक्शन, सियालदह जंक्शन, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, चेन्नई एग्मोर, तांबरम, केएसआर बंगलूरू सिटी, सिकंदराबाद जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, पटना जंक्शन, जयपुर जंक्शन, अहमदाबाद जंक्शन, सूरत।
इन स्टेशनों पर मानक के अनुरूप मिलीं सुविधाएं
एनएसजी-1 गोरखपुर जंक्शन
एनएसजी 2- आगरा कैंट, इंदौर, जयपुर, कोटा, नागपुर, नासिक रोड, पाटलिपुत्र, टाटानगर
एनएसजी 3- अकोला, बनारस, भगत की कोठी, बीकानेर, किशनगढ़, रांची, श्रीगंगानगर
एनएसजी 4- भिवानी, चालीसगांव, फालना
एनएसजी 5- बस्ता, दुल्लहपुर, फाजिल्का, फुर्केटिंग, हाथरस जंक्शन, इंदरगढ़ सुमेरगंजमंडी, इज्जतनगर, कांथी, लक्सर, मथुरा कैंट, नीलेश्वर, परासिया, राय का बाग, सारनाथ, सुवासरा, तेतुलमारी
एनएसजी 6- अंबासा, अररिया कोर्ट, बड़हरागंज, गिधनी, हरिचंदनपुर, मुनाबाव, नागोथाने, नकहा जंगल, नयागढ़ टाउन, नजरबाग, राधनपुर, राजघाट नरोरा, रामकनाली, रोशनपुर, रूपसा, सर एम विश्वेश्वरैया (टी) बेंगलुरु, सोगरिया, सोनामुखी, तहसील भद्रा