फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिता ने दी छेड़खानी की तहरीर, बेटी बोली- वो झूठ बोल रहे हैं

Mon, 09 May 2022 04:04 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

युवती थाने में युवक के साथ जाने के लिए अड़ी थी। वह माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। धमकी दी कि यदि युवक के साथ नहीं भेजा गया तो जहर खां लूंगी। पुलिस ने समझाकर युवती को मां के साथ भेज दिया।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के खोराबार थाने में रविवार को एक अजब ही मामले सामने आया। एक पिता ने बेटी से छेड़खानी की तहरीर दी तो बेटी खुद थाने पहुंच गई। थाने में बेटी ने कहा कि पिता झूठ बोल रहे हैं। जिस युवक पर आरोप है, उससे वह मंदिर में शादी कर चुकी है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं, युवती बोली कि उसके पास युवक का दिया मोबाइल फोन है, जिसे लेकर भाई से मारपीट हुई है। पुलिस ने उम्र सत्यापन के बाद युवती को मां को सुपुर्द कर दिया। वहीं, युवक और युवती के भाई का शांतिभंग में चालान कर दिया।

 जानकारी के मुताबिक, युवती के पिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बेटी नाबालिग है। शनिवार सुबह वह शौच के लिए जा रही थी कि इसी दौरान युवक ने उसके साथ छेड़खानी कर दी। उलहना देने पर परिवार के साथ मारपीट भी की गई।
विज्ञापन


शिकायत आते ही हरकत में आई पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने में आई। युवती भी थाने पहुंची और इस बात का प्रमाणपत्र भी दी कि वह बालिग है। उसकी उम्र 19 साल है। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो युवती ने बताया कि बुढ़िया माता मंदिर में युवक से शादी कर चुकी है।

यह बात घरवाले भी जानते हैं, लेकिन बेवजह आरोप लगा रहे हैं। युवती थाने में युवक के साथ जाने के लिए अड़ी थी। वह माता-पिता के साथ रहने के लिए तैयार नहीं थी। धमकी दी कि यदि युवक के साथ नहीं भेजा गया तो जहर खां लूंगी। पुलिस ने समझाकर युवती को मां के साथ भेज दिया। दोनों पक्ष को सोमवार को थाने में बुलाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें