फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर में फर्जी मीटर लगाकर जला रहे थे बिजली, मुकदमा दर्ज

Mon, 26 Dec 2022 11:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में शुभम सिंह के परिसर में बिना कनेक्शन बिजली जलती मिली। जांच में पता चला कि शुभम ने कनेक्शन नहीं लिया था। सीधे पोल से तार जोड़कर बिजली जला रहे थे।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के पिपराइच क्षेत्र के हेमधापुर में नए तरीके से बिजली चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। यहां एक घर में हुई जांच में मीटर के साथ कनेक्शन मिला, लेकिन मकान मालिक कनेक्शन के कागजात नहीं दिखा पाए। पता चला कि कटिया लगाकर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है।

विज्ञापन


जगदीशपुर उपकेंद्र के अवर अभियंता शिवशंकर प्रसाद ने विजय लक्ष्मी के खिलाफ एंटी थेफ्ट बिजली थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। जेई ने बताया कि हेमधापुर में घर-घर कनेक्शन की जांच हो रही थी। विजय लक्ष्मी के मकान में बिजली का वाणिज्यिक इस्तेमाल मिला।

उनसे कनेक्शन के बारे में पूछा गया तो कोई जानकारी नहीं मिली। कनेक्शन पर लगे मीटर का भी कागजात नहीं मिला। जांच में पता चला कि कटिया कनेक्शन जोड़कर उस पर मीटर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


चौरीचौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में शुभम सिंह के परिसर में बिना कनेक्शन बिजली जलती मिली। जांच में पता चला कि शुभम ने कनेक्शन नहीं लिया था। सीधे पोल से तार जोड़कर बिजली जला रहे थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें