फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांची तैयारियां, बोले- अराजकतत्वों की हो निगरानी

Wed, 22 Dec 2021 06:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

निर्वाचन आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विधानसभा चुनाव 2022 की जांची तैयारियां, 29 को निर्वाचन आयोग के अधिकारी लखनऊ में करेंगे बैठक, डीएम-एसएसपी बुलाए गए।

 
Register For Event
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गोरखपुर जिले में चुनावी तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान आयोग का ज्यादा जोर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रहा। आयोग के उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि प्रशासन और पुलिस के अफसर यह सुनिश्चित करें कि चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो। सभी चुनावी तैयारियां जल्द पूरी कर ली जाएं।

विज्ञापन


बैठक के दौरान ही यह बताया गया कि तैयारियों के संबंध में 29 दिसंबर को भारत निर्वाचन आयोग के अफसरों की टीम लखनऊ में भी एक समीक्षा बैठक करेगी। इसमें जिले के डीएम व एसएसपी को भी बुलाया गया है।

कमिश्नर सभागार में दोपहर तीन बजे से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथों के आसपास क्षेत्र में जितने भी अराजकतत्व हैं या पूर्व के चुनावों में किसी ने अराजकता फैलाने की कोशिश की हो, उनकी सूची तैयार कर पाबंद करते हुए, उनकी निगरानी की जाए। बदमाशों पर गुंडा एक्ट और जिला बदर की कार्रवाई की जाए। नेपाल और बिहार की सीमा पर नजर रखी जाए। जिले में सभी के असलहे जमा कराए जाएं।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम विजय किरन आनंद ने बताया कि डेढ़ महीने के भीतर 30 से अधिक लोगों को जिला बदर किया जा चुका है। करीब 250 लोगों के असलहा लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। चुनाव में निगरानी के लिए सभी तरह की टीमें गठित कर दी गई हैं। सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती कर दी गई है। जल्द ही प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू हो जाएगा।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान एडीजी अखिल कुमार, कमिश्नर रवि कुमार एनजी, डीएम विजय किरन आनंद, एसएसपी विपिन ताडा, एडीएम फाइनेंस राजेश कुमार सिंह व सहायक निर्वाचन अधिकारी जगनारायण मौर्य आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें