फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद बढ़ा बवाल: नेपाल में भारत और एसएसबी के खिलाफ हुआ प्रदर्शन, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 03 Aug 2021 05:58 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।

सार

सीमा से सटे भैरहवा और बुटवल में एसएसबी के खिलाफ नारेबाजी,  प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय सीमा में नेपाली नागरिकों के खिलाफ बदसुलूकी बंद हो, लेपुलेक कालापानी सहित कई मुद्दों का त्वरित समाधान हो।
Register For Event
विज्ञापन
सड़क जाम कर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपनदेही जिले के बुटवल, भैरहवा, पोखरा, नारायण घाट, काठमांडू सहित महानगरों में नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में दार्चुला घटना के विरोध में एसएसबी और भारत के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रैली निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भारतीय सीमा में नेपाली नागरिकों के खिलाफ बदसुलूकी बंद हो, लेपुलेक कालापानी सहित कई मुद्दों का त्वरित समाधान हो।

विज्ञापन


पार्टी के महासचिव कुंवर किरण ने बताया कि उत्तराखंड के पागन जाने के दौरान मालाघाट मकाकाली नदी के पास एसएसबी जवानों द्वारा रस्सी काटने से उक्त नेपाली नागरिक नदी में गिर कर लापता हो गया। अभी तक वह लापता हैं।

पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। अन्यथा पार्टी जनसंघर्ष करने को तैयार है। रुपनदेही जिला सचिव विष्णु पौडेल ने बताया कि तब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक विरोध जारी रहेगा। सोनौली सरहद पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें