फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: स्कूटी से गिरे एकलौते बेटे की मौत, खबर मिलते ही घर में मचा कोहराम

Mon, 17 Jan 2022 11:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

स्कूटी सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हिमांशु कक्षा छह का छात्र था। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।
Register For Event
विज्ञापन
मृतक हिमांशु। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में झंगहा इलाके के जगदीशपुर गांव के राजी पोखरी के पास रविवार सुबह स्कूटी से गिरकर हिमांशु (14) की मौत हो गई। वह अपने मां-बाप का एकलौता बेटा था। गांव के दो दोस्तों के साथ वह स्कूटी से बाजार गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी पर तीन लोग होने की वजह से हादसा हुआ। हेलमेट लगाया होता तो जान बच सकती थी।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जगदीशपुर गांव निवासी नागेंद्र मौर्या का बेटा हिमांशु गांव के दो दोस्तों विकास (14) और चुन्नू (15) के साथ स्कूटी से बाजार गया था। वापस आते समय स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों दोस्त गड्ढे में गिर गए। जबकि, हिमांशु पक्की सड़क पर गिरा और सिर पर चोट से मौत हो गई। स्कूटी सवार किसी ने भी हेलमेट नहीं लगाया था। हिमांशु कक्षा छह का छात्र था। मौत की खबर घर पर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई।

पिपराइच सड़क हादसे में घायल एकलौते बेटे ने दम तोड़ा

वहीं पिपराइच थाना क्षेत्र में छह जनवरी की रात में हुए सड़क हादसे में घायल भिसवा निवासी ओम सिंह (20) की रविवार सुबह मौत हो गई। प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था। इस हादसे में मरने वालों की संख्या चार हो गई। इसके पहले भाजपा नेता राहुल सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, आलोक सिंह की मौत हो चुकी है। घायल दो लोगों का अभी इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के भलुही गांव के सामने छह जनवरी को कार पेड़ से टकरा गई थी। इसमें कार सवार राहुल सिंह (25) व अभिलाष सिंह (28) की मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तीन दिन पहले आलोक पुत्र शैलेंद्र की मौत हो गई थी। अब रविवार को ओम सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ओम सिंह मां-बाप का एकलौते बेटा था। मौत की खबर मिलने के बाद उसके बाबा जगदीश सिंह सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें