फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: पांच साल की बच्ची संग किशोर ने किया दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 19 Jul 2021 09:38 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, संतकबीरनगर।

सार

पीड़ित बच्ची रोते हुए घर गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची के साथ सोमवार की शाम गुमटी में आरोपी किशोर ने दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


देर शाम पीड़ित बच्ची को लेकर परिजन थाने पर पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी किशोर के खिलाफ केस दर्ज कर अभिरक्षा में ले लिया है।

एसओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली पांच साल की बच्ची शाम पांच बजे के करीब आरोपी के पिता की गुमटी पर सामान खरीदने गई थी। उस दौरान गुमटी पर सिर्फ 12 वर्षीय आरोपी किशोर मौजूद था।

आरोप है कि बच्ची को आरोपी किशोर गुमटी में खींच ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची रोते हुए घर गई और अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस मामले में आरोपी किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल जांच कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें