फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: युवक संग बाजार जा रही किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार

Thu, 11 Nov 2021 06:10 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।

सार

ननिहाल आए युवक की बाइक से नदावर बंधे से होकर गुजर रही थी किशोरी, पिता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया पास्को एक्ट, दुष्कर्म व एससी एसटी का मुकदमा।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार (नौ नवंबर) की है। युवक से बात करते समय युवक को भगाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ बृहस्पतिवार को केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। वहीं घटना से पूर्व किशोरी के साथ मौजूद युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। उससे भी पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का ननिहाल कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव में है। दो दिन पूर्व वह अपने नाना के घर आया था। यहां पड़ोस की एक किशोरी घरवालों से बाजार से कपड़ा खरीदने की बात कह कर निकली। नाना के घर आया युवक उसे बाइक से नदावर घाट दिखाने के बहाने ले गया। रास्ते में रुककर दोनों बात करने लगे।

इसी बीच मझौलीराज नगर पंचायत क्षेत्र के चार युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने वहां पहले से मौजूद युवक को भगाकर किशोरी से दुष्कर्म किया। कुछ देर बाद युवक पहुंचा और किशोरी को घर ले गया। पहले तो डर के मारे युवती ने घरवालों को कुछ नहीं बताया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

डर से घर वालों को नहीं बताई बात

कुछ दिक्कत हुई तो घरवालों से पूरा वाकया बता दिया। पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मझौलीराज निवासी अरविंद गुप्ता, दीपक कुमार यादव, छोटू और सत्येंद्र यादव पर पास्को एक्ट, दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट आदि धाराओं में केस दर्ज कर चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।  

सीओ कपिलमुनी सिंह ने बताया कि किशोरी के  पिता की तहरीर पर चार युवकों  पर केस दर्ज कर उन्हें  गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना से पूर्व साथ में मौजूद युवक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें