गोरखपुर के गीडा इलाके के खानिमपुर गांव में सातवीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक, मृतिका कंचल पाल (13) के कपमा नगीना पाल की मौत हो चुकी है। मां के साथ ही पांच भाई बहन रहते थे। रविवार की दोपहर बारह बजे के करीब मां गैस सिलिंडर लेने चली गई थी। इसी दौरान कंचन अपने कमरे में गई और फंदे से लटक गई।
मां के लौटने पर इसकी जानकारी हुई। उसने आसपास के लोगों की मदद से पुलिस को घटना की जानकारी दी। वह गांव के एक स्कूल में कक्षा सातवीं में पढ़ती थी। मां भी नहीं बता पा रही है कि इस छोटी सी उम्र में उसने आत्मघाती कदम क्यों उठाया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।