फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर: चरिगवां के युवक की मुंबई में हत्या, केस दर्ज

Sat, 09 Oct 2021 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।

सार

चरिगवां का रहने वाले रमेश शर्मा (25) पुत्र मुरली पंचायत चुनाव के बाद मुंबई में रोजगार के सिलसिले में गए थे। मुंबई में भिवंडी में रेहनाल गांव में मनी सूरत कंपाउंड में स्क्रेप का काम करने लगा। शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे से कहीं चला गया।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले के शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चरिगवा गांव के रहने वाले युवक की मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मुंबई पुलिस ने आरोपित पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं मौत की खबर मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


चरिगवां का रहने वाले रमेश शर्मा (25) पुत्र मुरली पंचायत चुनाव के बाद मुंबई में रोजगार के सिलसिले में गए थे। मुंबई में भिवंडी में रेहनाल गांव में मनी सूरत कंपाउंड में स्क्रेप का काम करने लगा। शुक्रवार देर रात वह अपने कमरे से कहीं चला गया। शनिवार की सुबह वह अपने गांव के ही पंचगुलाम गुप्ता की दुकान में मिला।

आसपास के लोग तुरंत उसे लेकर भिवंडी के इंदिरा गांधी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत शख्स के पिता मुरली ने गांव के ही पंचगुलाम गुप्ता पर अपने पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक मृत शख्स पर चोरी का आरोप लगाते हुए उसके साथ बेरहमी से पीटा गया है।
विज्ञापन


 

Trending Videos
विज्ञापन

दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

मुंबई की नारपोली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में नारपोली पुलिस ने पंचगुलाम गुप्ता पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है और पुलिस ने 11 और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिला है।

शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चरिगवा गांव का रहने वाला 25 वर्षीय रमेश की लाश मुंबई में संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को सुबह एक दुकान में मिली। परिजनों ने मुंबई में रह रहे गांव के एक व्यक्ति पर कारोबार की रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है। चरिगवा में परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। मृत शख्स पंचायत चुनाव के पहले चरिगवा का कोटेदार था, चुनाव के पहले उसने स्वेच्छा से कोटेदारी छोड़ दी।

क्षेत्र के युवाओं में अपने व्यवहार व मिलनसार स्वभाव को लेकर रमेश काफी चर्चित थे। सूत्रों के मुताबिक मृतरमेश पंचायत चुनाव में आरोपी पंचगुलाम गुप्ता के साथ ग्राम प्रधान पद में उसके समर्थन में भी था। मगर कारोबार में आगे बढ़ने की होड़ में उसकी पीट पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। परिजनों के मुताबिक रमेश की पत्नी निर्मला के अलावा पुत्री निधि पांच वर्ष और सत्यम चार वर्ष हैं। पूरा परिवार पर कहर टूट गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें