फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: कैंट स्टेशन की पैदल पुलिया बचाने के लिए नागरिकों ने सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Jul 2026 02:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कैंट स्टेशन के पश्चिम स्थित पैदल पुलिया को बचाने की मांग को लेकर वार्ड नंबर 18 की पार्षद माया देवी के नेतृत्व में गायत्री नगर, झरना टोला, ऊंचवा समेत आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों नागरिकों ने पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पुलिया को बंद न करने की मांग की गई।
विज्ञापन

पार्षद माया देवी ने कहा कि यह पुलिया वर्षों से रेल कर्मचारियों और आम जनता के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। प्रतिदिन हजारों लोग इसका उपयोग करते हैं। यदि रेलवे प्रशासन ने इसे बंद करने का फैसला वापस नहीं लिया तो बड़ा जन आंदोलन होगा। पार्षद प्रतिनिधि एवं समाजसेवी रामनाथ निषाद ने कहा कि पुलिया बंद होने से गायत्री नगर, लालगंज, झरना टोला, दरगहिया, कोड़इया, मोहनपुर और टीचर्स कॉलोनी समेत कई इलाकों के लोगों को परेशानी होगी। केंद्रीय विद्यालय, एयर फोर्स स्कूल, नीना थापा इंटर कॉलेज, बाबू पुरुषोत्तम दास डिग्री कॉलेज, जेएस अकैडमी, जेसी पब्लिक स्कूल, आर्मी स्कूल और लिटिल कान्वेंट स्कूल के सैकड़ों छात्र भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें