फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीष गुप्ता हत्याकांड: जेल में सीबीआई ने आरोपी चार पुलिसकर्मियों से की चार घंटे पूछताछ

Fri, 03 Dec 2021 12:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा से पूछताछ करने आज फिर जेल जा सकती है सीबीआई।
Register For Event
विज्ञापन
मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच करती सीबीआई। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानुपर के कारोबारी मनीष गुप्ता हत्याकांड के आरोपी पुलिस वालों से पूछताछ करने सीबीआई बृहस्पतिवार को जेल पहुंची। सीबीआई टीम ने जेल में चार घंटे तक आरोपी चार पुलिसवालों से अलग-अलग पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक मुख्य आरोपी इंस्पेक्टर जेएन सिंह और दरोगा अक्षय मिश्रा से अभी पूछताछ नहीं हुई है। शुक्रवार को इनसे पूछताछ करने सीबीआई फिर जेल जा सकती है।

विज्ञापन


मनीष गुप्ता हत्याकांड में आरोपी बनाए गए सभी छह पुलिसकर्मी गोरखपुर मंडलीय कारागार में बंद हैं। बुधवार को सभी को वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई ने पूछताछ के लिए उन्हें रिमांड पर लेने की जगह जेल में ही पूछताछ करने की अनुमति कोर्ट से ले ली थी।

बृहस्पतिवार को सीबीआई टीम अपराह्न 3.39 पर जेल पहुंची। वीडियो कांफ्रेंसिंग वाले ऑफिस में टीम ने पहले सभी छह आरोपियों को एक साथ बुलाया। उनसे कुछ देर बातचीत की और इसके बाद वापस उनके बैरक में भेज दिया। सीबीआई ने पूछताछ की शुरुआत सिपाही प्रशांत कुमार से की।
विज्ञापन


इसके बाद हेड कांस्टेबल को बुलाया गया। फिर दरोगा विजय यादव और राहुल दुबे को एक-एक कर सीबीआई ने बुलाया। चारों आरोपियों से सीबीआई ने करीब चार घंटे तक पूछताछ की और देर शाम 7.50 बजे सीबीआई जेल से बाहर निकली। जेल सूत्रों के मुताबिक अभी मुख्य आरोपी जेएन सिंह और अक्षय मिश्रा से पूछताछ नहीं हुई है। चार पुलिसकर्मियों से ही पूछताछ में काफी देर हो गई थी।

 

Trending Videos
विज्ञापन

एनेक्सी भवन में अफसरों की मीटिंग

सीबीआई के दो सदस्यीय टीम गोरखपुर में मौजूद थी। आरोपियों से पूछताछ करने के लिए दो अन्य अफसर बृहस्पतिवार को ढाई बजे एनेक्सी भवन पहुंचे। यहां चारों अफसरों ने आधे घंटे तक मीटिंग की और फिर उसके बाद गोरखपुर जेल के रवाना हुए। जेल जाने से पहले ही जेल प्रशासन को आने की सूचना दे दी गई थी।   

मानसी हॉस्पिटल के डॉक्टर से भी पूछताछ

सीबीआई ने मानसी हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ पंकज दीक्षित से सुबह ही एनेक्सी भवन बुलाकर पूछताछ की। डॉ दीक्षित को सुबह 10.30 बजे पूछताछ के लिए अंदर बुलाया गया और करीब आधे घंटे पूछताछ हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें