फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्लाटिंग कर बसाई जा रहीं अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, ध्वस्त कराया बाउंड्रीवाल

Thu, 16 Feb 2023 11:22 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सहायक अभियंता कुंज बिहारी, अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, रमापति वर्मा, सत्य प्रकाश चौधरी, वीके शर्मा, राम इकबाल सिंह समेत प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
Register For Event
विज्ञापन
अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्लाटिंग कर बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने बुधवार को फिर कार्रवाई की। प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम ने पांच ऐसी कॉलोनियों के मुख्य द्वार और बाउंड्रीवाल आदि को ध्वस्त कर दिया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन


जीडीए ने सर्व कर अब तक 26 अवैध कॉलोनियां चिह्नित की हैं। इन सभी कॉलोनियों में अभी पक्का निर्माण नहीं हुआ है। सिर्फ गेट और बाउंड्रीवाल बनाकर प्लॉट बेचे गए हैं। इनमें से सात कॉलोनियों को जीडीए पहले ही ध्वस्त करा चुका है। यानी अब तक कुल अवैध कॉलोनियां ध्वस्त हो चुकी हैं।

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश पर विशेष कार्यधिकारी प्रदीप कुमार सिंह व अभियंताओं की टीम ने पुलिस व पीएसी बल के साथ करजहां स्थित 10 एकड़ में फैली आयुष रेजीडेंसी और दो एकड़ में बसाई गई गोरखपुर इंफ्रा सिटी (अभय गुप्ता) का मुख्य द्वार और बाउंड्रीवाल आदि निर्माण को ध्वस्त कराया।
विज्ञापन


इसके बाद टीम ने मोतीराम अड्डा में कमलेश गुप्ता द्वारा  एक एकड़ में बनाई जा रही कॉलोनी, जंगल चौरी रामगढ़ में ज्ञान गुप्ता द्वारा दो एकड़ में बसाई कॉलोनी तथा जंगल रामलखना खोराबार में अनिल मौर्या द्वारा दो एकड़ में बसाई जा रही कॉलोनी को ध्वस्त कराया।

जीडीए उपाध्यक्ष का कहना है कि अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान सहायक अभियंता कुंज बिहारी, अवर अभियंता मनीष त्रिपाठी, रमापति वर्मा, सत्य प्रकाश चौधरी, वीके शर्मा, राम इकबाल सिंह समेत प्रवर्तन दल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें