फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुवाहाटी ने रानीखेत को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल की ओर से आयोजित अंतर-सीमांत क्रिकेट प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के दौरान गुवाहाटी ने रानीखेत को छह विकेट से हराया।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच सीमांत मुख्यालय गुवाहटी और सीमांत मुख्यालय रानीखेत की टीमों के मध्य खेला गया। टॉस जीतकर सीमांत मुख्यालय गुवाहटी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीमांत मुख्यालय रानीखेत की टीम ने 16 ओवर में 93 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुवाहटी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लक्ष्य को 14 ओवर में 4 विकेट खोकर सफलतापूर्वक प्राप्त कर उद्घाटन मैच में 6 विकेट से आसान जीत दर्ज की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल सत्यप्रकाश, प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र गोरखपुर के कमांडेंट अनिल किशोर यादव, दीपक चावला, राजेश मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें