फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एएनसीए की 143 रन से शानदार जीत

विज्ञापन
शॉट खेलता ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज ग्राउंड पर सोमवार को खेले गए मंडल अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में एएनसीए ने एवरबॉड को 143 रन के बड़े अंतर से पराजित कर दिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एएनसीए के आर्यन चंद अग्रहरी के 27 रन, कप्तान राहुल निगम ने 58, अमन मोदनवाल ने 51 और शिवम त्रिपाठी ने आक्रामक नाबाद 57 रन की पारी खेली। टीम ने 35 ओवर में छह विकेट खोकर 249 रन बनाए। एवरबॉड की ओर से ऋषभ पासवान ने दो और अरुण पाल, मानस श्रीवास्तव व आकाश दुबे ने एक-एक विकेट चटकाए।
250 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी एवरबॉड की तरफ से ऋषभ पासवान ने सबसे ज्यादा 29 रन की पारी खेली। एएनसीए के हर्षिव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सात ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके और मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें