फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: शिक्षक एमएलसी चुनाव के चलते कल 12वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

Thu, 22 Oct 2026 08:13 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं।
Register For Event
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Frepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन चुनाव के चलते शुक्रवार को जिले के कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र त्रिपाठी और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
विज्ञापन


आदेश के अनुसार जिले के नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी परिषदीय, माध्यमिक, मान्यता प्राप्त और सहायता प्राप्त विद्यालयों में अवकाश रहेगा। इसमें सीबीएसई, आईसीएसई समेत अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालय भी शामिल हैं। शिक्षक एमएलसी चुनाव में शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
 
Trending Videos
विज्ञापन

आदेश जारी - फोटो : अमर उजाला

इसके मद्देनजर विद्यालयों में 23 अक्तूबर को विशेष अवकाश घोषित किया गया है। दोनों अधिकारियों ने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों और प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें