संवाद न्यूज एजेंसी
बड़हलगंज। कोतवाली क्षेत्र के बैरियाखास निवासी दिलीप निषाद पर फर्जी दस्तावेजों के जरिये दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
बगहा देवार निवासी अंजली साहनी ने एसएसपी को पत्र देकर बताया कि दिलीप निषाद ने नाम, जन्मतिथि, हस्ताक्षर, पता और हुलिया बदलकर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाए हैं, जिनमें नंबर और तिथियां भिन्न हैं। अंजली के अनुसार, आरोपी इन पासपोर्टों का उपयोग विदेश यात्रा के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार स्थानीय पुलिस से शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई थी जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर केस दर्ज किया गया। थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।