फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण से रोजगारोन्मुख बनते हैं युवक : प्रो. पूनम टंडन

विज्ञापन
डीडीयू के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या र
विज्ञापन
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग की ओर से आईटीआई के सहयोग से कौशल विकास पर 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने कहा कि कौशल विकास आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम युवाओं को रोजगारोन्मुखी बनाते हैं व आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को सशक्त करते हैं। विभागाध्यक्ष प्रो. दिव्या रानी सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के तहत मशीन एवं डिजिटल एम्ब्रॉयडरी, स्क्रीन, स्टेंसिल एवं बाटिक प्रिंटिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को पारंपरिक एवं आधुनिक हस्तकला तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। समापन के दिन 10 अप्रैल को प्रतिभागियों की ओर से तैयार हस्तनिर्मित शिल्प वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
राजकीय आईटीआई, गौरी बाजार की प्रशिक्षक चित्रा श्रीवास्तव व दीपा शर्मा विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। पहले दिन स्टेंसिल एवं टाई-डाई जैसी विधाओं का अभ्यास कराया गया। प्रशिक्षण में लगभग 100 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा कौशिक, डॉ. नीता सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें