फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: सरेराह स्कूटी पर स्टंट करने पर 7500 रुपये का कटा चालान, सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था वीडियो

Tue, 28 Dec 2021 12:01 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

महराजगंज के नरसिंह प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक आगे चला रहा है और दो युवतियां बैठी हैं। मेडिकल कॉलेज रोड पर स्कूटी को बीच रोड लहराया जा रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में स्कूटी पर दो युवतियों को बैठाकर बीच रोड स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने वाहन स्वामी का 7500 सौ रुपये का चालान काट दिया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। इस हफ्ते इस तरह की यह तीसरी कार्रवाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, महराजगंज के नरसिंह प्रसाद के नाम से रजिस्टर्ड स्कूटी पर तीन लोग सवार दिखाई दे रहे हैं। एक युवक आगे चला रहा है और दो युवतियां बैठी हैं। मेडिकल कॉलेज रोड पर स्कूटी को बीच रोड लहराया जा रहा है।

देखने से ही लग रहा है कि चालक जानबूझकर यह हरकत कर रहा है। उसकी इस करतूत से वह खुद और स्कूटी पर सवार दो युवतियां चोटिल हो सकती थीं, राहगीर भी हादसे का शिकार हो सकते थे। वीडियो वायरल होने पर, यातायात पुलिस ने कार्रवाई कर ऑनलाइन चालान भेज दिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें