फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: मारपीट में घायल 50 वर्षीय बहादुर की इलाज के दौरान मौत, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 29 Nov 2026 06:19 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

 दर्शनवा हरिजन बस्ती में मारपीट में घायल 50 वर्षीय बहादुर की शनिवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। बेटे की तहरीर पर पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है।
Register For Event
विज्ञापन
arrest - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाेराबार थाना क्षेत्र के भैंसहा दर्शनवा हरिजन बस्ती में मारपीट में गंभीर रूप से घायल बहादुर (50) की शनिवार रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के मामले में पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सागौन का डंडा भी बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था

जानकारी के अनुसार, घटना 27 नवंबर की है। मृतक के बेटे दिवाकर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 27 नवंबर की शाम करीब तीन बजे वह घर के दरवाजे पर बैठा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र, राजू और रविंदर बिना किसी वजह गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसके पिता बहादुर ने इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन ने घायल बहादुर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार रात उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

घटना में प्रयुक्त डंडा बरामद

खोराबार थाना प्रभारी सुधांशु सिंह ने बताया कि मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही थी। घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई है। तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें