फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: दहेज में 25 लाख रुपये नहीं मिले तो डॉक्टर ने दे दिया तलाक, केस दर्ज

Mon, 13 Mar 2023 01:46 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

पैथोलॉजी खोलने के लिए पति ने 25 लाख रुपये मांगे थे। डॉ. मोबश्शिरा की शिकायत पर उरुवा पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर, मामा-मामी और छह लोगों पर तीन तालाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के उरुवा बाजार की रहने वाली डॉ. मोबश्शिरा मोहज्जम को उनके डॉक्टर पति ने शादी के डेढ़ साल बाद तलाक दे दिया है। आरोप है कि पैथोलॉजी खोलने के लिए पति ने 25 लाख रुपये मांगे थे। डॉ. मोबश्शिरा की शिकायत पर उरुवा पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद, देवर, मामा-मामी और छह लोगों पर तीन तालाक, दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उरुवा बाजार की रहने वाले मोहज्जम शेख की बेटी डॉ. मोबश्शिरा मोहज्जम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि उनकी शादी 15 सितंबर 2021 को लखनऊ के शिवाजी हाउसिंग कॉलोनी गराचरमा के रहने वाले जमशेद अली के बेटे डॉ. एसके राहुल रजा के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज से हुई थी।

इसे भी पढ़ें: टीका लगने के एक सप्ताह बाद दूसरे मासूम की भी मौत
विज्ञापन



 

Trending Videos
विज्ञापन

पैथोलॉजी खोलने के लिए मांगा दहेज

 शादी में पिता ने लड़के वालों को पांच लाख रुपये नकद, तीन लाख के जेवर और अन्य घरेलू सामान दहेज में दिए थे। शादी के बाद मोबश्शिरा पति और उनके मामा जलील अहमद तथा मामी अमीना के साथ उनके घर कोलकाता चली गईं। आरोप है कि इस बीच लड़के के मामा-मामी मोबश्शिरा को दहेज के लिए ताना मारने लगे और धमकी देने लगे कि अगर तुम मायके वालों से पांच लाख रुपये और नहीं मंगवाए तो लड़के की शादी कहीं और करा देंगे और तुम्हारा तलाक दिला देंगे।

कुछ दिन तो यह सब चलता रहा, लेकिन इस बीच पति जोकि लखनऊ एसजीपीजीआई में पैथोलॉजिस्ट की पढ़ाई करता है, वह लखनऊ आ गया। इसके बाद पति भी पत्नी से 25 लाख रुपये मायके वालों से मांगने के लिए कहने लगा। उसका कहना था कि इन्हीं रुपयों से वह पैथोलॉजी शुरू करेगा। इस बीच मोबश्शिरा को कोविड हो गया और वह गंभीर रूप से बीमार हो गईं।

पति ने कोविड में छोड़ा साथ
पति ने इलाज कराने के बजाय 20 अगस्त 2022 को गोरखपुर स्थित मायके पहुंचा दिया। कुछ दिन मायके में रहने के बाद मोबश्शिरा मां के साथ 12 नवंबर 2022 को लखनऊ गईं। पति ने पत्नी का सारा सामान रख लिया और उसे मारपीट कर घर से भगा दिया। इसके बाद वह मां के साथ गोरखपुर आ गईं। इस बीच उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। उन्हें लगा कि इसके बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बेटे के जन्म के बाद डॉ. मोबश्शिरा ने पति को लीगल नोटिस भेजा। पति ने तीन मार्च को जवाब देते हुए तीन तलाक लिखकर भेज दिया, जिसपर दो गवाह के दस्तख्वत भी हैं। इसके बाद डॉ. मोबश्शिरा ने उरुवा थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें