गुरु रंधावा के नए गाने पर विवाद
- फोटो : Youtube grab
गाने के बोल पर क्यों उठे सवाल?
गाने में महिलाओं के रूप और चाल-ढाल की तुलना Audi, Ferrari, G-Wagon और Maybach जैसी महंगी कारों से की गई है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे महिलाओं को सिर्फ उनके रूप और आकर्षण के आधार पर दिखाने से जोड़ा। गुरु रंधावा अक्सर अपने गानों में महिलाओं को ऑब्जेक्ट की तरह दिखाते हैं, जो केवल उनके आगे पीछे नाचती हुई नजर आती हैं, इसके अलावा उनका अपना कोई अस्तित्व नहीं होता। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यूजर्स का कहना है कि जमाना कितना भी बदल रहा है लेकिन महिलाओं को यौनिकृत करने का चलन समाज से नहीं जा रहा। सबसे ज्यादा सवाल ऑफिस के माहौल को लेकर उठे।
कुछ लोगों का कहना है कि काम की जगह पर महिला सहकर्मियों को इस तरह के कपड़े, मिनी स्कर्ट पहने दिखाना असहज है, गाने में यह दिखाना की महिला सहकर्मी उन्हें देखकर अपना कंट्रोल खो बैठती है और रंधावा अपने काम पर फोकस रखने की कोशिश कर रहे हैं हैं, यह सरासर गलत है। यूजर्स का कहना है कि यह रूढ़िवादी सोच को बढ़ावा देने जैसा है, जहां महिलाओं का काम केवल पुरुषों को रिझाना माना जाता है। वहीं, कुछ यूजर्स ने गाने को ‘क्रिंज’ बताया और कहा कि गुरु रंधावा Gen Z को पसंद आने वाली भाषा और ट्रेंड को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं।
गुरु रंधावा के नए गाने पर विवाद
- फोटो : Youtube grab
वीडियो की शुरुआत में दिया गया डिस्क्लेमर
वीडियो की शुरुआत में ही एक डिस्क्लेमर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि वीडियो में दिखने वाले सभी कलाकार 18 साल से ज्यादा उम्र के हैं, जिसमें गुरु रंधावा भी शामिल हैं। साथ ही वीडियो को काल्पनिक और व्यंग्यात्मक बताया गया है।
वीडियो में यह भी कहा गया है कि इसे अपने असली 9 to 5 ऑफिस में आजमाने की कोशिश न करें, वरना एचआर की कार्रवाई हो सकती है। अंत में मजाकिया अंदाज में लिखा है No corporate policies were harmed, यानी किसी कॉरपोरेट नियम को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है।
गुरु रंधावा के नए गाने पर विवाद
- फोटो : Youtube grab
ट्रोलिंग पर गुरु रंधावा ने क्या कहा?
गाने को लेकर बढ़ती ट्रोलिंग और मीम्स के बीच गुरु रंधावा ने सोशल मीडिया पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें गाने से जुड़े एडिट पसंद आ रहे हैं और लोगों से 'calm down' यानी शांत होने को कहा। उन्होंने ‘Fine Shyt’ को 'a silly little slang' यानी एक छोटा-सा मजाकिया स्लैंग बताया।
गुरु रंधावा पहले भी 'Azul' को लेकर विवादों में रहे
‘Fine Shyt’ पहला मौका नहीं है जब गुरु रंधावा के किसी गाने को लेकर सवाल उठे हैं। अगस्त 2025 में उनके गाने ‘Azul’ के म्यूजिक वीडियो पर भी विवाद हुआ था। ‘Azul’ के वीडियो में गुरु रंधावा फोटोग्राफी शिक्षक की भूमिका में नजर आए थे, जबकि एक अभिनेत्री को स्कूल यूनिफॉर्म में छात्रा के रूप में दिखाया गया था। वीडियो में दोनों के बीच दिखाए गए दृश्यों को लेकर दर्शकों ने सवाल उठाए। कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि इसमें स्कूल की छात्राओं को गलत तरीके से दिखाया गया और शिक्षक-छात्र के रिश्ते को भी अनुचित तरीके से पेश किया गया। साथ ही पेडोफाइल को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस विवाद के बाद गुरु रंधावा ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट्स सीमित कर दिए थे। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक संदेश भी साझा किया, जिसमें आलोचना के बीच सकारात्मक बने रहने की बात कही थी।