फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: विराट कोहली के 2017 के विज्ञापन को रमजान से जोड़कर किया जा रहा शेयर, पड़ताल में जानें सच

Tue, 04 Mar 2025 08:16 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें विराट कोहली के रमजान और ईद की शुभकामनाएं देने का दावा किया जा रहा है। 

Register For Event
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर विराट कोहली का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में विराट किसी विज्ञापन में नजर आ रहे हैं। विज्ञापन में सभी धर्मों के एक होने के संदेश को दर्शाया जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके रमजान से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि विराट रमजान की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

काविश अजीज (@azizkavish) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “विराट कोहली सचमुच King है.....” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

फैज़ खान (@faizkhans_) नाम के एक एक्स हैंडल से लिखा गया “विराट कोहली सचमुच King है” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

इसी तरह के कई और पोस्ट आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें जी न्यूज की वेबसाइट पर वायरल हो रहा वीडियो देखने को मिला। वहां इस वीडियो से संबंधित खबर को 26 जून 2017 को पोस्ट किया गया था। खबर में बताया गया था कि भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान मान्यवर नामक कपड़ा कंपनी के ब्रांड एंबेसडर थे, जो अपने पारंपरिक परिधानों के लिए सबसे ज़्यादा मशहूर है। उन्होंने एक नया विज्ञापन बनाया था जिसमें खिलाड़ी को प्यार का संदेश देते हुए देखा जा सकता है। वह लोगों को बांटने वाली हर चीज़ को खत्म करने का आह्वान करते हैं।”
विज्ञापन


2017 को इस वीडियो को यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था। इस वीडियो में विराट के बोलने की आवाज भी आ रही थी। लेकिन वायरल वीडियो में रमजान से जुड़ा हुआ गाना डालकर इस वीडियो को शेयर किया जा रहा है। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में साफ है कि वीडियो छह वर्ष पूराना है जिसे हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें