फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fact Check: एक महीने पुराने मेक्सिको के वीडियो को राहुल गांधी के कार्यक्रम से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Mon, 24 Aug 2026 08:21 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह पुणे में हुए राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को मेक्सिको का पाया है। 

Register For Event
विज्ञापन
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो शनिवार को पुणे में आयोजित राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का है। जहां -जेन-जी छात्राएं राहुल गांधी के कार्यक्रम में हिस्सा ले रही हैं। 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो मेक्सिको का है। 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का है। 

सुमित नेहरा नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा,’ अमित शाह रोको इस तूफ़ान को नहीं बहा ले जाएगा ये सैलाब तुम्हारी सारी पार्टी को । ये लोग जेन जी ,यहां बीना किसी सरकारी ताम झाम के आए है जिसमे तुम्हारी सरकार ने रोकने की खूब कोशिश भी की लेकिन ये जनता है और जिस जनता को तुम लोगो ने फालतू के हिंदू मुस्लिम नैरेटिव में फसा दिया था उसी के घर से बदलाव आ रहा है।देखो सीखो भाजपा वालो असल पॉलिटिक्स ये होती है जो राहुल गांधी पिछले बाईस वर्षों से करते आ रहे है ,नफरत की राजनीति काफी घातक है।’ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के अन्य पोस्ट के लिंक आप यहां और  यहां देख सकते हैं। वहीं, आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

वायरल वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को गौर से देखा। इस दौरान हमें एक जगह वीडियो में मेक्सिको लिखा हुआ दिखाई दिया। इसके साथ ही, वीडियो में लोगों को मेक्सिको का झंडा लिए हुए भी देखा जा सकता है। 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें thread पर carlota vizmanos नाम के यूजर के अकाउंट पर वायरल वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 1 जुलाई 2026 को साझा किया गया है। इसके साथ ही यहां बताया गया है कि जोकालो में मेक्सिको के पहले गोल का जश्न इस तरह मनाया गया।

 

इसके बाद हमें  NMás नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो की कुछ क्लिप्स देखने को मिलीं। यह वीडियो 1 जुलाई 2026 को साझा किया गया। इस दौरान यहां बताया गया है कि जोकालो फैन फेस्ट में जगह पूरी भर गई है।  मेक्सिको बनाम इक्वाडोर मैच का जश्न कुछ इस तरह मनाया जा रहा है।

 

आगे की पड़ताल के लिए हमने कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें अल जजीरा की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 1 जुलाई 2026 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मंगलवार को मेक्सिको ने अपने मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में शानदार खेल दिखाते हुए इक्वाडोर को 2-0 से हराया और 40 साल से चले आ रहे फीफा वर्ल्ड कप नॉकआउट के खराब दौर को खत्म किया। 

तूफानी मौसम की वजह से राउंड-ऑफ-32 का यह मैच एक घंटे की देरी से शुरू हुआ, लेकिन जब खेल शुरू हुआ, तो सह-मेजबान टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और लगातार हमले किए।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक महीना पुराना मेक्सिको का पाया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें