फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटिंग है: जारी हुआ सीरीज का ट्रेलर, पुलिस वाले के किरदार में दिखे दिव्येंदु, रेलवे टिकट स्कैम की कर रहे जांच

Thu, 10 Sep 2026 06:49 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Waiting Hai Trailer Release: अपकमिंग सीरीज 'वेटिंग है' का ट्रेलर जारी हो गया है। इसमें अभिनेता दिव्येंदु एक रेलवे पुलिस वाले का किरदार निभा रहे हैं। 
 
Register For Event
विज्ञापन
वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxbyprimevideo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ से दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद, अभिनेता दिव्येंदु अब अपकमिंग सीरीज ‘वेटिंग है’ में रेलवे कॉन्स्टेबल का रोल निभाने के लिए तैयार हैं। मेकर्स ने गुरुवार को इस स्कैम-बेस्ड कॉमेडी-ड्रामा का ट्रेलर जारी किया है। जानिए ट्रेलर में क्या खास है।
विज्ञापन
Trending Videos

वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxbyprimevideo
ट्रेलर में क्या है?
'वेटिंग है' सीरीज के ट्रेलर में कन्फर्म रेलवे टिकट पाने के आम संघर्ष पर आधारित कहानी की झलक दिखाई गई है। पटना में सेट इस सीरीज की कहानी सुगम मिश्रा (दिव्येंदु) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेलवे कॉन्स्टेबल के तौर पर अपनी नई नौकरी में जमने की कोशिश कर रहा है। कहानी में मोड़ तब आता है जब वह देखता है कि बुकिंग विंडो खुलने के कुछ ही सेकंड में रेलवे टिकट कन्फर्म हो जाते हैं।

वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxbyprimevideo
कौन है विलेन?
सुगम मामले की जांच शुरू करता है और जल्द ही अफरोज हम्सा (भुवन अरोड़ा) का पीछा करने लगता है। अफरोज एक टेक एक्सपर्ट है, जिसने टिकट बुकिंग सिस्टम का तोड़ निकाल लिया है। जो मामला शुरू में आसान लगता है, वह जल्द ही एक बड़े रैकेट में बदल जाता है।

सुगम की पत्नी प्रिंसी (हर्षिता गौर) भी उसे मामले की गहराई से जांच करने के लिए कहती है। जैसे-जैसे सुगम सच्चाई के करीब पहुंचता है, अफरोज उससे आगे रहने की कोशिश करता है।

वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxbyprimevideo
परिवार और नौकरी के बीच तालमेल
सीरीज के ट्रेलर में सुगम और उनकी पत्नी के बीच संघर्ष भी दिखता है। सुगम अपने परिवार और अपनी नौकरी के बीच तालमेल बिठाते हुए नजर आते हैं। सीरीज में कॉमेडी का डोज भी है।
विज्ञापन

वेटिंग है - फोटो : इंस्टाग्राम@mxbyprimevideo
क्या बोले दिव्येंदु?
अपकमिंग सीरीज को लेकर दिव्येंदु ने कहा, 'सुगम की जिस बात ने मुझे आकर्षित किया, वह यह है कि वह कोई आम पुलिस वाला नहीं है जिसे सब कुछ पता हो। वह प्रोफेशनल तौर पर अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है और साथ ही अपनी पर्सनल और नई शादीशुदा जिंदगी की सच्चाइयों का भी सामना कर रहा है। यह बैलेंस उसे बहुत रिलेटेबल बनाता है। मुझे उसके इस पहलू को एक्सप्लोर करने में मजा आया।'

कौन हैं निर्देशक?
  • इस सीरीज को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर समीर विद्वंस ने डायरेक्ट किया है। 
  • 'वेटिंग है' में हर्षिता गौर, कुमुद मिश्रा, विजय मौर्य, सृष्टि तारे और सुनीता राजवार भी अहम रोल में हैं। 
  • इस सीरीज को ज्योति देशपांडे और अजय राय ने प्रोड्यूस किया है और इसे जियो स्टूडियोज ने पेश किया है।
  • यह सीरीज 16 सितंबर 2026 से प्राइम वीडियो और MX प्लेयर पर स्ट्रीम होगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें