रिलीज के बाद पलटी बाजी
‘टॉक्सिक’, यश और गीतू मोहनदास समेत पूरी स्टारकास्ट के लिए एक महत्वकांक्षी फिल्म थी। सभी को फिल्म के हिट होने की उम्मीद थी और भरोसा था कि यह तगड़ी कमाई करेगी। इस वजह से मेकर्स ने शुरुआत में 150 करोड़ के ऑफर पर भी मुहर नहीं लगाई। अब रिलीज के बाद बाजी पलट गई और फिल्म को उतने पैसे भी ऑफर नहीं किए जा रहे।
कहां अटकी है डील?
- ओटीटी प्लेटफॉर्म फिल्म की रिलीज से पहले 150 करोड़ का ऑफर कर रहे थे।
- फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्होंने मेकर्स को सिर्फ 30 करोड़ रुपये पर राजी होने कहा है।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के निगेटिव रिव्यू इसका पहला कारण हैं।
- वहीं फिल्म की पहले हफ्ते के बाद घटती कमाई ने भी इस ऑफर को प्रभावित किया है।
- चर्चा है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अब दृश्यों को लेकर खास तरीके की पाबंदी है। ऐसे में 'टॉक्सिक' में ओटीटी पर भी कई कट लगाए जा सकते हैं।
'टॉक्सिक' के सेट पर कियारा आडवाणी
- फोटो : instagram @kiaraaliaadvani
कैसा है टॉक्सिका का कलेक्शन ?
यश, कियारा आडवाणी और नयनतारा समेत लंबी स्टार कास्ट से सजी इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 239.30 करोड़ रुपये कमाए।
- दूसरे शुक्रवार इसने 1.75 करोड़ रुपये कमाए।
- शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 2.28 करोड़ रुपये रहा।
- रविवार को फिल्म ने थाेड़ा फायदा उठाते हुए 2.42 करोड़ की कमाई की।
- सोमवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म 14 लाख रुपये कमा चुकी है।
- फिल्म ‘टॉक्सिक’ का अब तक कुल कलेक्शन 245.89 करोड़ रुपये हो चुका है।