फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tom Cruise: चौथी बार दूल्हा बनेंगे टॉम क्रूज? 26 साल छोटी एक्ट्रेस संग हवा में उड़ते हुए कर सकते हैं शादी

Wed, 01 Oct 2025 12:48 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tom Cruise And Ana de Armas Relation: टॉम क्रूज और एक्ट्रेस एना डे अर्मास के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। खबर है कि दोनों बहुत ही रोमांचक तरीके से शादी करने पर विचार कर रहे हैं।
Register For Event
विज्ञापन
टॉम क्रूज और एना डे अर्मास - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में खबरें आईं कि हॉलीवुड स्टार निकोल किडमैन और कीथ अर्बन 20 वर्षों तक साथ रहने के बाद अलग हो गए। अब खबर आ रही है कि निकोल किडमैन के पूर्व पति टॉम क्रूज और अभिनेत्री एना डे अर्मास अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। खबरों के मुताबिक दोनों स्काईडाइविंग करते हुए एक-दूसरे के साथ शादी करने के बारे में सोच रहे हैं।
विज्ञापन

हैरतअंगेज बनाना चाहते हैं शादी
रडारऑनलाइन के मुताबिक टॉम क्रूज और एना डे अर्मास अपनी शादी को 'मिशन: इम्पॉसिबल' स्टंट जैसा हैरतअंगेज बनाना चाहते हैं। दोनों ने अभी तक आधिकारिक रूप से सगाई नहीं की है लेकिन वह अपनी शादी के बारे में विचार कर रहे हैं।

एना डे अर्मस - फोटो : एक्स
अंतरिक्ष में शादी करना चाहते हैं टॉम
एक सूत्र ने बताया है कि जो चीज उन्हें जोड़ती है, वह यह है कि दोनों को साहसिक कारनामे करना पसंद है। टॉम पहले से ही धूमधाम से शादी करने के बारे में सोच रहे हैं। उन्हें अंतरिक्ष यात्रा का बहुत शौक है। ऐसे में वह चाहते हैं कि उनकी शादी अंतरिक्ष में हो और वह ऐसा करने वाले पहला जोड़ा बनें। उन्होंने स्काईडाइविंग की बात की है, जिसमें वे हवा में ही शादी करेंगे।'

यह खबर भी पढ़ें: Nicole Kidman: 20 साल बाद टूटी निकोल किडमैन-कीथ अर्बन की शादी, कई दिनों से अलग रह रहा था कपल

टॉम क्रूज 'मिशन इंपॉसिबल 8' का प्रमोशन करते हुए - फोटो : इंस्टाग्राम@tomcruise
टॉम और अर्मस में बढ़ी नजदीकी
63 साल के टॉम और 37 साल की एना डे अर्मास के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी सतर्क रहे हैं। वे इस साल की शुरुआत में साथ आए थे और तब से उनके बीच अच्छी बन रही है। जुलाई में दोनों एक सफर के दौरान हाथ में हाथ डाले हुए नजर आए थे। मई में एना डे अर्मास ने एक शो गुड मॉर्निंग अमेरिका में बताया था कि क्रूज के साथ उनका एक करीबी रिश्ता है। उन्होंने अपने रिश्ते को 'मजेदार' बताया और खुलासा किया कि वे कुछ प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। इसके बाद से दोनों के रिश्ते में होने की अफवाहें तेज हुईं।
विज्ञापन

पहले तीन शादियां कर चुके टॉम क्रूज
आपको बता दें कि टॉम क्रूज ने साल 1987 में मिमी रोजर्स से शादी की थी। दोनों 1990 में अलग हो गए। उन्होंने 1990 में अभिनेत्री निकोल किडमैन से शादी की थी। दोनों ने दो बच्चों को गोद लिया था। फरवरी 2001 में दोनों अलग हो गए। टॉम ने 2006 में केटी होम्स से शादी की थी। दोनों 2012 में अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें