फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाइगर फायरिंग मामला: डेड लेटर बॉक्स के जरिए अमृतसर तक पहुंचाए गए हथियार, फिर मुंबई कैसे पहुंचे ? यहां समझें

Wed, 21 Oct 2026 12:16 PM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tiger Shroff Firing Case Update: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में जांच कर रही मुंबई क्राइम ब्रांच को हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क से जुड़ी नई जानकारी मिली है।
Register For Event
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने हरियाणा के सोनीपत जिले के रहने वाले कुणाल (21) और सुमित (19), तथा उत्तर प्रदेश की रहने वाली राधा (23) और बबीता (23) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

एएनआई के मुताबिक इस वारदात को अंजाम देने के लिए जिस पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था, उसे सप्लाई करने में इन चारों का ही हाथ है। आरोपियों ने पंजाब के अमृतसर में पहले से तय एक जगह से हथियार उठाए थे। यह हथियार 'डेड लेटर बॉक्स' नामक प्रणाली का इस्तेमाल करके ही अमृतसर तक पहुंचाए गए थे।

कैसे अनिल पंडित के संपर्क में आया कुणाल?
  • एएनआई के मुताबिक, कुणाल को इस साल जुलाई में सोनीपत जेल से रिहा किया गया था।
  • जेल से छूटने के बाद, कथित तौर पर एक दोस्त ने उसकी मुलाकात अनिल पंडित से कराई। 
  • इसके बाद अनिल और कुणाल दोनों की एक एन्क्रिप्टेड एप्लिकेशन के जरिए बातचीत होने लगी।
  • करीब दो हफ्ते पहले अनिल पंडित ने कुणाल को अमृतसर से हथियार लाकर, उन्हें मुंबई भेजने का काम सौंपा था। 
  • इसके बाद कुणाल और उसके साथ में सुमित करीब दो हफ्ते पहले यह हथियार लेने अमृतसर पहुंचे।
  • उन्हें हथियार रखे होने की जगह के बारे में अनिल पंडित ने पहले ही बता दिया था।
विज्ञापन

कहां से हुई राधा और बबीता की एंट्री?
  • जांचकर्ताओं को शक है कि इसके बाद कुणाल ने हथियार मुंबई पहुंचाने के काम में अपनी गर्लफ्रेंड राधा को भी शामिल कर लिया। 
  • बताया जाता है कि राधा और बबीता सोनीपत की एक फैक्ट्री में काम करती हैं। 
  • कुणाल की राधा से मुलाकात करीब दो महीने पहले हुई थी, और उसी के कहने पर वह बबीता के साथ मुंबई गई थी।
  • सूत्रों ने आगे बताया कि अनिल पंडित ने कथित तौर पर कुणाल और सुमित को इस काम के लिए 70 से 80 हजार रुपये के बीच भुगतान किया था।
  • इस रकम में से, कथित तौर पर लगभग 10 से 12 रुपये बबीता और राधा को दिए गए थे, जिन्हें हथियार मुंबई पहुंचाने का काम सौंपा गया था।
Trending Videos

टाइगर फायरिंग मामले के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है 'डेड लेटर बॉक्स' का तरीका?
  • डेड लेटर बॉक्स एक ऐसा तरीका है, जिसमें किसी सामान को कई अलग-अलग लोगों के जरिए मंजिल तक पहुंचाया जाता है। 
  • इस तरीके में सामान को पहले से किसी तय जगह पर रख दिया जाता है।
  • इसके बाद कोई दूसरा व्यक्ति या टीम वहां पहुंचकर सामान उठा लेती है।
  • इस दौरान सामान रखने और लेने वाले लोगों को एक-दूसरे से मिलने की जरूरत नहीं होती।
  • सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुणाल और सुमित को भी यह नहीं पता था कि अमृतसर में हथियार किसने रखे थे?
विज्ञापन

फुटबॉल ग्राउंड में टाइगर श्रॉफ - फोटो : X
कब हुई टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई थी फायरिंग
  • अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को मुंबई के जुहू इलाके में शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई।
  • जब अभिनेता फुटबॉल क्लब से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहे थे।
  • इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए थे, जबकि उनके ड्राइवर को चोटें आई थीं।
  • अब इस मामले की जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है। 
  • बुधवार को इस मामले में गिरफ्तार तीन मुख्य आरोपियों को राजस्थान के कोटा से मुंबई लाया गया। 
  • मेडिकल जांच के बाद उन्हें पूछताछ के लिए एंटी एक्सटॉर्शन सेल के ऑफिस ले जाया गया।
  • इसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें