फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडवांस बुकिंग: इस शहर को नानी की 'द पैराडाइज' का इंतजार, रिलीज से पहले तोड़ा कई फिल्मों के कलेक्शन का रिकॉर्ड

Tue, 22 Sep 2026 10:23 AM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

The Paradise Advance Booking: 'द पैराडाइज' का माहौल दक्षिण भारत में फिल्म रिलीज होने के पहले ही बनने लगा है। फिल्म अपनी एडवांस बुकिंग में ही तगड़ी कमाई कर रही है। जानें कितनी हुई फिल्म की एडवांस कमाई?
Register For Event
विज्ञापन
फिल्म 'द पैराडाइज' - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द पैराडाइज' अभिनेता नानी की बहुप्रतिक्षित फिल्म है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ने रिलीज से पहले ही 7 करोड़ रुपये से अधिक की एडवांस बुकिंग कर ली है, जिसके चलते यह सुर्खियों में है। 

 'द पैराडाइज' की जबरदस्त एडवांस बुकिंग 

विज्ञापन

नानी की फिल्म 'द पैराडाइज' को अपनी रिलीज से पहले ही दर्शकों से तगड़ी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म को रिलीज होने में अभी भी 2 दिन बाकी हैं, मगर फिल्म की एडवांस बुकिंग करोड़ों का आंकड़ा पार कर रही है। फिल्म ने अब तक प्री बुकिंग के जरिए 7 करोड़ रुपये कमा लिये हैं। फिल्म के अब तक 72,000 टिकट बिक चुके हैं, जिससे श्रीकांत ओडेला की इस फिल्म को रिलीज से पहले ही अच्छी शुरुआत मिल गई है।

द पैराडाइज - फोटो : X NameisNani

क्या है एडवांस बुकिंग का गणित? 
‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। मगर फिल्म की रिलीज से पहले ही यह तय हो गया है कि ओपनिंग डे पर यह अच्छी कमाई कर सकती है। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 1,029 शो के लिए लगभग 58,000 टिकट बेचे। ब्लॉक सीटों को छोड़कर कुल कमाई 1.25 करोड़ रुपये से अधिक रही। ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर, पहले दिन की कमाई लगभग 3.81 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। सभी राज्यों में सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग हैदराबाद में देखी गई है।

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म को मिला सीबीएफसी सर्टिफिकेट 

  • फिल्म 'द पैराडाइज' को अपनी रिलीज से 3 दिन पहले सीबीएफसी से सर्टिफिकेट मिला। 

  • सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है।

  •  'ए' सर्टिफिकेट का मतलब यह है 'द पैराडाइज' में ऐसे एक्शन सीन्स हैं जिन्हें कम उम्र के दर्शक नहीं देख सकते। 

  • यह फिल्म सिनेमाघरों में केवल वयस्क दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित की जाएगी। 

  • बताया जा रहा है कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 49 मिनट है।

विज्ञापन

फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम-@theparadise
कितनी भाषाओं में रिलीज होगी ‘द पैराडाइज’ ?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें