फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: ‘मेरे 44 साल का करियर…’, इमाम सिद्दीकी ने सलमान के नाम लिखा खुला खत, जताई इस बात पर आपत्ति

Sun, 04 Oct 2026 05:04 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Imam siddique On Salman Khan: ‘बिग बॉस 20’ में सलमान खान ने शो के पुराने प्रतिभागी इमाम सिद्दीकी का नाम लिया। इस पर फैशन डिजाइनर ने सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है। जानिए उन्होंने क्या लिखा?

Register For Event
विज्ञापन
इमाम सिद्दीकी, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘बिग बॉस 20’ के हालिया वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से काफी बातें की। इस दौरान उन्होंने काजी तौकीर की बात करते हुए शो के पुराने प्रतिभागी और फैशन डिजाइनर इमाम सिद्दीकी का उदाहरण दिया। 

विज्ञापन

सलमान ने कहा कि इमाम ने भी इस शो में घरवालों को परेशान किया था पर उन्होंने कभी तबीयत खराब होने का नाटक नहीं किया। अब इस बयान पर इमाम ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

सलमान को लेकर क्या बोले इमाम सिद्दीकी?  
अब सलमान के शो में दिए गए बयान के बाद इमाम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की। उन्होंने सलमान को एक खुला खत लिखते हुए कहा, ‘3 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रसारित 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आपने नेशनल टेलीविजन पर मेरा नाम इस तरह से लिया जो मुझे बेहद अपमानजनक और तथ्यात्मक रूप से गलत लगा। 'इमाम सिद्दीकी ने भी यह किया था।' यह बात बिल्कुल गलत है। मैंने कभी भी किसी प्रतियोगी को परेशान करने के इरादे से नहीं सताया। बिग बॉस सीजन 6 में मेरा सफर मनोरंजन, टास्क और परफॉर्मेंस पर आधारित था।'

विज्ञापन
Trending Videos

इमाम सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

इज्जत के साथ पूरा किया सफर 
इमाम सिद्दीकी ने आगे अपनी पोस्ट में लिखा, ‘मैंने अपना सफर इज्जत के साथ पूरा किया है। करोड़ों दर्शकों के सामने, मेरी अनुपस्थिति में, मेरे नाम का इस्तेमाल निगेटिव उदाहरण के रूप में किया जाता है, तो इससे मेरी प्रतिष्ठा और फैशन के क्षेत्र में मेरे 44 वर्षों के काम और मेरे परिवार के सम्मान को गंभीर नुकसान पहुंचता है। आप और बिग बॉस प्लेटफॉर्म के प्रति अत्यंत सम्मान के साथ, मैं आपसे विनम्रतापूर्वक शो में स्पष्टीकरण और सुधार का अनुरोध करता हूं, और यह भी कि भविष्य में मेरे नाम का इस्तेमाल अपमानजनक संदर्भ में न किया जाए। मैंने हमेशा आपको उद्योग जगत के बड़े भाई के रूप में सम्मान दिया है और आगे भी देता रहूंगा। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को भी उसी निष्पक्षता से सुलझाएंगे, जैसा आप घर के अंदर दिखाते हैं।'
 

विज्ञापन

बिग बॉस 20 - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality

कौन हैं इमाम सिद्दीकी? 

  • आपको बता दें कि इमाम सिद्दीकी बिग बॉस के छठे सीजन में प्रतिभगी थे।
  • इतना ही नहीं वो फाइनल तक पहुंचे तक और रनर अप रहे थे।
  • वहीं इस सीजन की विजेता उर्वशी ढोलकिया बनी थीं।
  • इमाम ने छठे सीजन में दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था। 
  • उन्होंने सलमान तक को टाइम आउट कह दिया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें