एकता कपूर ने ‘बिग बॉस 19’ में ऑफर किया था शो
बता दें कि जब तान्या मित्तल ‘बिग बॉस 19’ में बतौर प्रतियोगी शामिल थीं तो प्रोड्यूसर एकता कपूर बतौर गेस्ट शो में आई थीं। इस शो के मंच पर उन्होंने तान्या मित्तल को अपना एक शो ऑफर किया था। तक अटकलें लगी थीं कि तान्या को एकता कपूर अपने किसी टीवी सीरियल में लेंगी। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि तान्या मित्तल, एकता कपूर के किसी अपकमिंग ओटीटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने वाली हैं।
शादी की खबरों पर तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी
एकता कपूर से मिलने के बाद तान्या मित्तल पैपराजी से भी रूबरू हुईं। पिछले दिनों इस इंफ्लुएंसर की शादी की खबरें भी चर्चा में रहीं। खबर थीं कि वह जल्द शादी करेंगी। लेकिन पैपराजी को तान्या मित्तल ने कहा, 'पहले एक-दो फिल्में कर लूं। वरना आप लोग मेरी शादी में नहीं आएंगे।' साथ ही तान्या ने पैपराजी से शादी के लिए लड़का तलाशने को भी कहा।